कानपुर मेट्रो का स्वच्छता सप्ताह:मोतीझील स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, कल्याणपुर में नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Sep 29, 2026 - 19:36
0
कानपुर मेट्रो का स्वच्छता सप्ताह:मोतीझील स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, कल्याणपुर में नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाए जा रहे 'स्वच्छता सप्ताह' के तहत मंगलवार को कानपुर के मेट्रो स्टेशनों पर विशेष आयोजन हुए। मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर पारस हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जबकि कल्याणपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मोतीझील स्टेशन पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले स्वास्थ्य शिविर में मेट्रो कर्मियों, यात्रियों और सफाई मित्रों के ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली का परामर्श दिया गया। वहीं, कल्याणपुर स्टेशन पर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और इसे दैनिक आदत बनाने का प्रभावी संदेश दिया। इस सप्ताह के दौरान स्टेशनों व परियोजना स्थलों पर अधिकारियों द्वारा श्रमदान, सफाई कर्मियों के लिए खेलकूद और विभागीय सफाई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस पहल पर कहा कि स्वच्छता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, जो सुरक्षित और बेहतर मेट्रो यात्रा के लिए बेहद जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User