गोमतीनगर में पर्स-चेन लूटने वाले दो आरोपी पकड़े:एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा, लूटी चेन-नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Sep 28, 2026 - 17:10
0
गोमतीनगर में पर्स-चेन लूटने वाले दो आरोपी पकड़े:एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा, लूटी चेन-नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
लखनऊ के गोमतीनगर में महिलाओं से पर्स और चेन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंदिरानगर की शिव विहार कॉलोनी निवासी नूर आलम के रूप में हुई है। 21 सितंबर को अयोध्या रोड निवासी निष्ठा खरे ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ पर्स लूटने की एफआईआर दर्ज कराई थी। निष्ठा के मुताबिक पर्स में नौ हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने रविवार रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में मड़ियांव की वारदात भी कबूली पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने मड़ियांव इलाके में भी एक महिला से चेन लूटने की बात कबूल की। यह वारदात नौ सितंबर को की गई थी। पुलिस अब दोनों घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User