पाइपलाइन से खोदी सड़कें 10 नवंबर तक होंगी दुरुस्त:रोड रेस्टोरेशन में लापरवाही पर एजेंसी और अभियंता की तय होगी जिम्मेदारी, जल सारथी ऐप से ग्रामीण फोटो-वीडियो के साथ कर सकेंगे शिकायत

Sep 28, 2026 - 17:10
0
पाइपलाइन से खोदी सड़कें 10 नवंबर तक होंगी दुरुस्त:रोड रेस्टोरेशन में लापरवाही पर एजेंसी और अभियंता की तय होगी जिम्मेदारी, जल सारथी ऐप से ग्रामीण फोटो-वीडियो के साथ कर सकेंगे शिकायत
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश में एक अक्टूबर से 10 नवंबर तक विशेष रोड रेस्टोरेशन अभियान चलेगा। इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को तय मानकों के अनुसार दुरुस्त कराया जाएगा। अभियान के बाद सड़क को लेकर शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंता की जवाबदेही भी तय होगी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेयजल योजनाओं की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत को अभियान में प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने कहा कि रोड रेस्टोरेशन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 नवंबर के बाद सड़क से जुड़ी शिकायत सामने आने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अभियंता के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी। जल सारथी ऐप पर फोटो-वीडियो से शिकायत सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीणों की शिकायत दर्ज कराने के लिए जल सारथी ऐप पर विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीण सड़क की खराब स्थिति की फोटो और वीडियो ऐप पर अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके की स्थिति के आधार पर कार्रवाई करेंगे। जिन गांवों में पानी नहीं पहुंचा, वहां काम तेज करने के निर्देश समीक्षा के दौरान मंत्री ने उन गांवों में पेयजल योजनाओं का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, जहां अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के साथ योजनाओं की गुणवत्ता और समयसीमा पर नजर रखने को कहा। लापरवाही करने वाली एजेंसियों को बैठक में सख्त चेतावनी भी दी गई। बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User