गोंडा में रामकथा में 20 नवंबर को आएंगे CM योगी:धीरेंद्र शास्त्री-बाबा रामदेव भी होंगे शामिल, चंदा मांगने वालों से सावधान रहने की अपील

Nov 13, 2026 - 09:30
0
गोंडा में रामकथा में 20 नवंबर को आएंगे CM योगी:धीरेंद्र शास्त्री-बाबा रामदेव भी होंगे शामिल, चंदा मांगने वालों से सावधान रहने की अपील
गोंडा के जयप्रभा ग्राम में 17 से 25 नवंबर तक राजन जी महाराज की श्रीराम कथा होगी। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार सुबह नौ बजे आयोजक और श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट व श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ कथा स्थल का निरीक्षण कर समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कथा के नाम पर चंदा वसूली करने वालों से लोगों को सावधान भी किया। कथा के नाम पर चंदा मांगने वालों से रहें सावधान महंत आलोक दास जी महाराज ने कहा कि उन्हें लगातार जानकारी मिल रही है कि कुछ लोग कथा के नाम पर लोगों से चंदा मांग रहे हैं और रसीद काट रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट की ओर से किसी से चंदा नहीं मांगा जा रहा है और न ही कोई रसीद जारी की जा रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की। 20 नवंबर को कथा में आएंगे CM योगी महंत आलोक दास ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे कथा में शामिल होंगे। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव समेत देश के कई संत भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि बाबा बागेश्वर पहले दिन दोपहर 12 बजे कथा स्थल पर आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा और अन्य तैयारियां बढ़ाई गई हैं। रोजाना एक लाख से अधिक लोग करेंगे प्रसाद ग्रहण महंत आलोक दास ने बताया कि कथा में आने वाले संतों के लिए शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है। कथा के समापन पर रोजाना एक लाख से अधिक लोगों के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि 17 से 25 नवंबर तक पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने भी कथा स्थल का निरीक्षण किया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User