श्रावस्ती में दो दिन तक चला लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन:गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्राएं, दीपावली से 4 दिन पहले हुई थी स्थापना

Nov 13, 2026 - 08:58
0
श्रावस्ती में दो दिन तक चला लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन:गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्राएं, दीपावली से 4 दिन पहले हुई थी स्थापना
श्रावस्ती जिले के भिनगा, इकौना और जमुनहा क्षेत्र में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का बुधवार और बृहस्पतिवार को विसर्जन किया गया। करीब दो दर्जन स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को श्रद्धालु तय विसर्जन स्थलों तक ले गए। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दीपावली से चार दिन पहले जिले के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। यहां रोज पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंगलवार को कई स्थानों पर विशेष पूजा के साथ कन्या पूजन भी किया गया। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्राएं निकालीं। कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ कई किलोमीटर पैदल चलकर तय विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। जमुनहा और इकौना क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बुधवार देर रात ही प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया था। वहीं गिरंट बाजार और लक्ष्मणपुर क्षेत्र की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार देर रात विसर्जन हुआ। पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण विसर्जन विसर्जन के दौरान शोभायात्राओं के निर्धारित रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस बल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहा। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपावली पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की और परंपरा के अनुसार विसर्जन के साथ आयोजन संपन्न किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User