गाजीपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:एक ने कल मौके पर तोड़ा था दम, दूसरे की इलाज के दौरान गई जान
गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पांचू चौहान की 25 नवंबर को शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। घटना मुख्यालय से करीं 30 किलोमीटर दूर गुरुवार को हुई थी। कासिमाबाद जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदपुर वाजिदपुर निवासी बाबूलाल चौहान और पांचू चौहान बुधवार सुबह बाइक से घर से निकले थे। दोनों कासिमाबाद जा रहे थे। इसी दौरान डोड़सर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाबूलाल चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचू गंभीर रूप से घायल हो गए। मऊ से वाराणसी किया गया रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल पांचू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें वाराणसी भेजा गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 19 नवंबर को था तिलक, 25 को होनी थी शादी परिजनों के मुताबिक, पांचू अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी शादी 25 नवंबर को तय थी। इससे पहले 19 नवंबर को तिलक का कार्यक्रम होना था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार को बेटे की बारात निकलने का इंतजार था, लेकिन हादसे की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। …………………….. ये खबर भी पढ़िए- SGPGI में अब एक साथ कई अंग ट्रांसप्लांट होंगे:प्रो.आर के धीमन बोले- हैंड और लंग्स ट्रांसप्लांट अगला लक्ष्य SGPGI में अब एक साथ दो या उससे अधिक अंगों के ट्रांसप्लांट की सुविधा विकसित की जाएगी। किडनी और लिवर या हार्ट और किडनी दोनों खराब होने पर मरीजों को एक ही जगह ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल सकेगी। संस्थान में किडनी, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद अब मल्टीपल सॉलिड ऑर्गन ट्रांसप्लांट की तैयारी की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)