गोरखपुर एयरपोर्ट पर SSF का शक्ति प्रदर्शन:वेपन एग्जीबिशन में सजे हाईटेक हथियारों और बम डिस्पोजल इक्विपमेंट, लोगों ने करीब से देखा

Oct 31, 2026 - 17:14
0
गोरखपुर एयरपोर्ट पर SSF का शक्ति प्रदर्शन:वेपन एग्जीबिशन में सजे हाईटेक हथियारों और बम डिस्पोजल इक्विपमेंट, लोगों ने करीब से देखा
गोरखपुर एयरपोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय एकता सप्ताह और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर दूसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल (SSF) की तरफ से एक खास वेपन और सिक्योरिटी इक्विपमेंट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान SSF ने अपने हाईटेक हथियारों, बम डिस्पोजल (BDDS) और एंटी-सबोटाज (AS) चेक इक्विपमेंट्स का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के आर्मी कमांडर रवि शंकर निम (IPS) ने की। इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों और आम लोगों ने मॉडर्न सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी और सुरक्षा बलों की काम करने के तरीकों को करीब से समझा। स्टॉल लगा किया सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन एग्जीबिशन में SSF की टीम ने अपने सबसे आधुनिक हथियारों, बम निरोधक दस्तों के उपकरणों और सुरक्षा संसाधनों को बेहद व्यवस्थित तरीके से स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया। इस दौरान वाहिनी के ट्रेंड जवानों ने वहां मौजूद लोगों को सभी हथियारों और उपकरणों को चलाने के तरीके, उनकी खूबियों और सुरक्षा के लिहाज से उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एयरलाइंस अफसरों और आम लोगों ने दिखाई खास रुचि कार्यक्रम में SSF के सहायक सेनानायक अशोक कुमार यादव, गोरखपुर एयरपोर्ट के कासो विनोद कुमार सिंह, एजीएम विजय कौशल, अकासा एयरलाइंस के एयरपोर्ट मैनेजर डोमिनिक जे.ए.,स्पाइसजेट के सिक्योरिटी मैनेजर जे.के. सिंह और इंडिगो के स्टेशन मैनेजर गोविंद पटेल समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और एयरपोर्ट आए आम नागरिकों ने हथियारों को नजदीक से देखा और उनके बारे में सवाल पूछकर जानकारियां हासिल कीं। सुरक्षा तकनीकों से रूबरू हुए लोग इस पहल के जरिए आम जनता को यह जानने का मौका मिला कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा में किन-किन हाई-टेक उपकरणों का इस्तेमाल होता है। आयोजन के माध्यम से SSF ने राष्ट्रीय एकता, जनसहभागिता, आधुनिक सुरक्षा तकनीक और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठा का मजबूत संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User