सहारनपुर में डंपर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंदा:देहरादून के अस्पताल में दम तोड़ा, पथरी की दवा लेने आए थे

Oct 31, 2026 - 16:57
0
सहारनपुर में डंपर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंदा:देहरादून के अस्पताल में दम तोड़ा, पथरी की दवा लेने आए थे
सहारनपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पहले खालिद (40) की मौत हो गई। वहीं, दूसरे दोस्त मंसूर ने शनिवार सुबह 11 बजे देहरादून के अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों सहारनपुर से गुर्दे की पथरी की दवाई लेकर घर लौट रहे थे। हादसा देवबंद क्षेत्र में खेड़ा मुगल चौकी के गांव फलावदा के पास हुआ। टक्कर लगते ही 10 फीट हवा में उछले दोनों दोस्त जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा निवासी खालिद और मंसूर शुक्रवार को सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव माही कोटा में पथरी की दवाई लेने आए थे। दवाई लेने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान फलावदा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान खालिद की मौत हो गई। गंभीर हालत में मंसूर को देहरादून के अस्पताल रेफर किया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। खालिद के परिवार में पत्नी और 5 बच्चे खालिद रुड़की में साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और पांच साल का एक बेटा है। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। डंपर छोड़कर भागा चालक पुलिस ने खालिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User