रिलीज से पहले ‘किंग’ ने रचा इतिहास:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, अब शाहरुख पर खुद का रिकॉर्ड तोड़ने का दबाव
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपए में बिके हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फार्स फिल्म्स ने ये राइट्स खरीदे हैं। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओवरसीज राइट्स डील बताया जा रहा है। फिल्म को विदेशों में रिलीज करने के लिए यह बड़ी डील है। ब्रेक ईवन के लिए ‘किंग’ को इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर करीब 350-375 करोड़ रुपए कमाने पड़ेंगे। ब्रेक ईवन का मतलब होता है कि कारोबार में न फायदा हो, न नुकसान। यानी जितना पैसा लगाया, उतना वापस मिल जाए। बता दें कि अब तक शाहरुख की फिल्मों के ओवरसीज राइट्स यशराज फिल्म्स के पास रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ को विदेशों में रिलीज किया था। फार्स फिल्म्स को ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन का अनुभव है। कंपनी ने यशराज फिल्म्स की कई फिल्मों के साथ पार्टनरशिप की है। फार्स फिल्म्स ने प्रभास की ‘साहो’ को अकेले विदेशों में डिस्ट्रीब्यूट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ‘किंग’ के राइट्स के लिए 175 करोड़ रुपए की मिनिमम गारंटी (MG) दी है। अब तक किसी भारतीय फिल्म के ओवरसीज राइट्स 100 करोड़ रुपए तक नहीं पहुंचे थे। ऐसे में यह डील एक नया रिकॉर्ड है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों के विदेशों में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कमीशन मॉडल अपनाया जाता है। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म के राइट्स खरीदने के बजाय कमीशन लेता है। यशराज फिल्म्स ने ‘जवान’ और ‘डंकी’ को विदेशों में इसी मॉडल पर रिलीज किया था। ‘किंग’ के लिए भी पहले यही योजना थी, लेकिन फार्स फिल्म्स ने इतनी बड़ी रकम ऑफर की कि डील बदल गई। किंग के लिए बड़ी कमाई की चुनौती किसी फिल्म के लिए दी गई मिनिमम गारंटी डिस्ट्रीब्यूटर के भरोसे को दिखाती है। विदेशों में डिस्ट्रीब्यूटर्स को आमतौर पर बॉक्स ऑफिस ग्रॉस का 50% हिस्सा मिलता है। इस हिसाब से ‘किंग’ को सिर्फ ब्रेक ईवन के लिए 37-40 मिलियन डॉलर कमाने होंगे। यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 350-375 करोड़ रुपए के बराबर है। शाहरुख की सबसे सफल फिल्मों में शामिल ‘पठान’ और ‘जवान’ ने विदेशों में करीब 400-400 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘किंग’ को मुनाफे में आने के लिए कम से कम इतनी कमाई करनी होगी। ‘किंग’ की ओवरसीज कमाई को सफल होने के लिए ‘धुरंधर 2’ के 460 करोड़ रुपए या ‘RRR’ के 430 करोड़ रुपए के करीब पहुंचना होगा। ‘धुरंधर 2’ और ‘RRR’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओवरसीज सफल फिल्मों में शामिल हैं। ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म में शाहरुख एक नए एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। किंग की कहानी एक मेंटर और शिष्य के सफर पर आधारित है, जो कठिन परिस्थितियों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हैं।
क्रिसमस 2026 में होगी बड़ी टक्कर किंग क्रिसमस 2026 के दौरान रिलीज होगी, जब जुमांजी, एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून 3 जैसी हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होंगी। इस कॉम्पिटिशन को देखते हुए, फिल्म के लिए बड़े थिएटर रिलीज की प्लानिंग की जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सामने आया था कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मरुधर ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीद लिए। बता दें कि पेन मरुधर का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पुराना संबंध रहा है। कंपनी पहले जवान, डंकी, जीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्मों को रिलीज कर चुकी है। ए.ए. फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी कंपनियों ने भी फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए बोली लगाई थी।
फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी खास बातें-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)