स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:समय कभी लौटकर नहीं आता; 3 बातें ध्यान रखेंगे, तो समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे

Oct 31, 2026 - 06:14
0
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:समय कभी लौटकर नहीं आता; 3 बातें ध्यान रखेंगे, तो समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे
जिस प्रकार जल उबलने के बाद वाष्प बनकर वायुमंडल में फैल जाता है और फिर उसी बर्तन में वापस नहीं लौटता, उसी प्रकार बीता हुआ समय भी कभी लौटकर नहीं आता। इसलिए हमें समय के महत्व को समझना चाहिए। 3 बातें ध्यान रखेंगे, तो समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे… 1. समय अचानक हमसे दूर नहीं होता, बल्कि शनैः-शनैः, हर पल हमारे जीवन से कम होता जाता है। हमें इसका एहसास भले ही न हो, लेकिन जीवन का प्रत्येक क्षण हमें जीवन के अंत की ओर ले जा रहा है। 2. जो व्यक्ति समय का मूल्य समझता है, वही अपने जीवन को सार्थक बना पाता है। व्यर्थ की बातों, आलस और अनावश्यक कार्यों में समय गंवाना अपने बहुमूल्य जीवन को गंवाने के समान है। 3. बीता हुआ कल हमारे हाथ से निकल चुका है और आने वाला कल निश्चित नहीं है। हमारे पास केवल वर्तमान है। इसलिए प्रत्येक पल का सदुपयोग करते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए। यही जीवन की वास्तविक समझ है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User