गोरखपुर में 250 से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच:डॉक्टरों ने दी सलाह, प्राचार्य ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा
गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में मंगलवार को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के असेंबली हॉल में आयोजित इस कैंप में एनसीसी, एनएसएस और संत कबीर लॉज 347 का सहयोग रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने इसमें भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में सिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वत्सल भूषण गुप्ता ने लोगों की जांच कर जरूरी परामर्श दिया। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार श्रीवास्तव ने दांतों की जांच कर सही देखभाल के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आर.एन. सैमुअल ने कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने सभी से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर प्रो. यूएन त्रिपाठी ने मैसानिक लॉज की जानकारी साझा की। वरशिपफुल मास्टर रोहित कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि श्रीभूषण पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जे.के. पांडेय ने किया। प्रो. अमित मसीह और डॉ. रोहित श्रीवास्तव ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई, जबकि प्रो. (श्रीमती) शिबा हिमानी शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। 250 से ज्यादा लोगों को मिला लाभ स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजनों का परीक्षण किया गया। इस दौरान कॉलेज के कई शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और रोवर्स-रेंजर्स मौजूद रहे। यह स्वास्थ्य शिविर न केवल जांच तक सीमित रहा, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करने का भी माध्यम बना। आयोजन ने समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)