गोरखपुर में स्काउट-गाइड शिविर:सात स्कूलों की टीमों ने लिया तृतीय सोपान जांच शिविर में हिस्सा
स्काउट-गाइड गोरखपुर के तत्वावधान में नेवादा झुमिला बाजार स्थित यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तृतीय सोपान जांच शिविर-2026 का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में उद्यमी आलोक पांडेय मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष डॉ. सुभाष शाही ने की। विशिष्ट अतिथि सहायक जिला कमिश्नर स्काउट उमेश प्रताप शाही, विकास गुप्ता, पिंटू पांडेय और रोहित मिश्रा मौजूद रहे। आलोक पांडेय ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और विभिन्न कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. सुभाष शाही ने बताया कि सफल स्काउट-गाइड को राज्य पुरस्कार जांच शिविर के लिए चयनित किया जाएगा। शिविर में वीएसएवी इंटर कॉलेज गोला, स्व. ज्ञानदास राय इंटरमीडिएट कॉलेज बनकटा, उमाशंकर विद्यापीठ कोड़ारी बड़हलगंज, गांधी इंटर कॉलेज महुआपार, अनीता देवी इंटर कॉलेज झुमिला बाजार, जयप्रकाश सर्वोदय विद्यालय पतरा गोला और यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीमों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइड को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)