गोरखपुर PDA रोड शो में दिखा महिलाओं का जोश:स्कूली बच्ची बोली- बड़े होकर अखिलेश भैया को वोट करुंगी, उनकी फैन हूं
गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के PDA रथ यात्रा और जनसभा में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुस्कान यादव ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत दिन से इंतजार कर रही थी। आज गोरखपुर से चलकर चौरीचौरा आई केवल अखिलेश जी को देखने के लिए। यहां का माहौल बहुत अच्छा है। आगे भी सब अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बदलेगी। सपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश में बहुत कुछ बदलाव होगा। मुस्कान सपा की टोपी और गमछा के साथ नजर आईं। वहीं फुटहवा इनार गांव से स्कूली छात्रा अमृता यादव भी सभा में पहुंची। हाथ में सपा का झंडा लहराते हुए अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। अमृता ने कहा कि वह अखिलेश यादव की बहुत बड़ी फैन है। बड़े होकर उन्हें ही वोट करेगी। फिलहाल उनके माता पिता के वोट देते समय साथ देंगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में समर्थक उमड़े रहे। जगह- जगह कार्यकर्ताओं ने रथ रोककर सपा प्रमुख का अलग- अलग ढंग से स्वागत
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)