विश्व सीओपीडी दिवस: एसएन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम:250 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 22 मरीजों की निशुल्क पीएफटी जांच

Nov 19, 2026 - 00:02
0
विश्व सीओपीडी दिवस: एसएन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम:250 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 22 मरीजों की निशुल्क पीएफटी जांच
बढ़ते प्रदूषण और धूम्रपान से फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सीओपीडी ऐसी बीमारी है, जिसमें सांस लेने में परेशानी होती है। समय पर जांच और नियमित इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। विश्व सीओपीडी दिवस पर बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान और सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया, जबकि 22 मरीजों की निशुल्क पीएफटी (फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच) की गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह और डॉ. सचिन कुमार गुप्ता ने ओपीडी में आए मरीजों और उनके तीमारदारों को सीओपीडी के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके बताए। विशेषज्ञों ने बताया कि धूम्रपान से दूरी बनाकर और प्रदूषण से बचाव कर इस बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है। समय पर जांच और नियमित इनहेलर थेरेपी से बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। सीएमई सत्र में चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों को सीओपीडी के आधुनिक इलाज और प्रबंधन की जानकारी दी गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच फेफड़ों की सेहत के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। बीमारी की समय पर पहचान और सही जानकारी से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. निधि बंसल, डॉ. योगिता वत्स, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. अभिजीत सेंगर, डॉ. प्रांजलि गंगवार और डॉ. मोहम्मद कदीर ने भी मरीजों को जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User