वरुण विहार-नैमिष नगर में 24 घंटे में 540 रजिस्ट्रेशन:सीएम योगी के भूमि पूजन के बाद शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण, एकमुश्त भुगतान करने वालों को आवंटन में मिलेगी वरीयता
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दोनों योजनाओं का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया था। इसके बाद शाम 6 बजे ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ। महज 24 घंटे में 540 लोगों ने पंजीकरण शुल्क जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों योजनाओं के लिए 24 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन केवल एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही होगा। शुक्रवार शाम 6 बजे तक 3,308 लोग ऑनलाइन पंजीकरण पुस्तिका खरीद चुके थे। वरुण विहार में 367 और नैमिष नगर में 173 आवेदन वरुण विहार योजना में अब तक 367 लोगों ने प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इन आवेदकों से एलडीए को करीब 8.40 करोड़ रुपये पंजीकरण धनराशि के रूप में मिले हैं। वहीं, नैमिष नगर योजना में 173 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनसे करीब 3.80 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। एलडीए के मुताबिक, जो लोग प्लॉट की पूरी रकम एकमुश्त जमा करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें प्लॉट के आवंटन में वरीयता दी जाएगी। नैमिष नगर में 1,673 प्लॉट सीतापुर रोड के पास करीब 4,100 एकड़ में नैमिष नगर योजना विकसित की जा रही है। इस योजना को लखनऊ के उत्तरी हिस्से में बड़े आवासीय क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। नैमिषारण्य और मां चंद्रिका देवी मंदिर से जुड़ाव भी इस योजना की खासियत है। योजना के पहले चरण में 1,673 प्लॉट शामिल हैं। इनमें 72 से लेकर 450 वर्गमीटर तक के प्लॉट हैं। यहां प्लॉट की कीमत 3,800 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गई है। नैमिष नगर में प्लॉटों की संख्या 72 वर्गमीटर – 197 प्लॉट 112.5 वर्गमीटर – 524 प्लॉट 162 वर्गमीटर – 520 प्लॉट 200 वर्गमीटर – 299 प्लॉट 288 वर्गमीटर – 103 प्लॉट 450 वर्गमीटर – 30 प्लॉट वरुण विहार में 2,847 प्लॉट आगरा एक्सप्रेसवे के पास करीब 6,580 एकड़ में वरुण विहार योजना विकसित की जा रही है। एलडीए इसे शहर की बड़ी और सुविधाओं से लैस आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित कर रहा है। योजना के पहले चरण में 2,847 प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन खोला गया है। यहां 112.5 से 450 वर्गमीटर तक के प्लॉट मिलेंगे। प्लॉट की कीमत 2,800 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गई है। वरुण विहार में प्लॉटों का संख्या 112.5 वर्गमीटर – 1,517 प्लॉट 162 वर्गमीटर – 460 प्लॉट 200 वर्गमीटर – 612 प्लॉट 288 वर्गमीटर – 68 प्लॉट 300 वर्गमीटर – 81 प्लॉट 450 वर्गमीटर – 109 प्लॉट 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन एलडीए के अनुसार, दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक लोग एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्राधिकरण ने साफ किया है कि किसी अन्य वेबसाइट या माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)