ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार:अमेठी में मेडिकल कराकर लौटते समय हुआ था हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

Nov 19, 2026 - 17:13
0
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार:अमेठी में मेडिकल कराकर लौटते समय हुआ था हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
अमेठी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमला करने और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बाजार जाते समय किया हमला मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावा गांव का है। बुधवार दोपहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद विजय सिंह थाने पहुंचे और नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए शाहगढ़ CHC भेजा। मेडिकल के बाद लौटते समय फिर हमला मेडिकल कराने के बाद विजय सिंह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर दोबारा हमला किया गया। जान बचाने के लिए वह पड़ोस के गांव के प्रधान के घर चले गए। आरोप है कि वहां भी हमलावरों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। चार आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी पुलिस ने मामले में सौरभ सिंह, वैभव सिंह, सचिन यादव और आशीष यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सौरभ, वैभव और आशीष के खिलाफ पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User