हादसा दिखाने के लिए महिला को कार से कुचला:दोनों में अफेयर था; बच्चों ने बताया- मां को अंकल ने मार डाला

Oct 01, 2026 - 17:09
0
हादसा दिखाने के लिए महिला को कार से कुचला:दोनों में अफेयर था; बच्चों ने बताया- मां को अंकल ने मार डाला
मैनपुरी में ओमनी कार से टक्कर मारकर महिला की हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग गया। उसने ऐसा इसलिए किया, जिससे यह हादसा लगे। गांव वालों ने भी पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हादसा मान लिया था, लेकिन वारदात के समय मौजूद महिला के बच्चे के बयान ने सच से पर्दा उठा दिया। उन्होंने बताया मां को अंकल ने जानबूझकर टक्कर मारी थी। जांच में पता चला आरोपी और महिला का अफेयर था। दोनों एक ही गांव के थे। दोनों में झगड़ा चल रहा था। इसी के बाद आरोपी ने बच्चों के साथ पैदल जा रही महिला पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर 3 बजे मामले का खुलासा किया। आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला कुरावली थाना इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… 25 सितंबर को कुरावली के चंदाई गांव निवासी नेकराम की पत्नी सुमन को औछा-लखौरा मार्ग पर चंदाई गांव के पास सुमन को ओमनी कार ने टक्कर मारी थी। गंभीर घायल को सुमन को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के बयान ने कर हादसे का खुलासा परिजनों की शिकायत पर कुरावली थाने में हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी हादसा ही मानकर चल रही थी। वारदात के समय सुमन के बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, एक बच्चे ने घटना को अपनी आंखों से देखा था। बच्चे से मिली जानकारी और मौके के हालात की जांच के बाद पुलिस को हादसे में टक्कर वाली बात संदिग्ध लगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं वहीं आरोपी और सुमन के एक-दूसरे से संपर्क की भी बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाईं। जिला स्तरीय मिशन शक्ति टीम और थाना पुलिस को भी तलाश में लगाया गया। एनएच-34 के पास से आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार मालिक चंदाई निवासी अरविंद उर्फ डंकू को गुरुवार सुबह करीब 6:50 बजे एनएच-34 पर गांव महादेवा की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कार भी बरामद कर ली। पुलिस ने खुलासा दोपहर तीन बजे किया। विवाद के बाद टक्कर मारने की बात कही एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया- पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया उसकी सुमन से बात होती थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इसी के बाद अरविंद ने सुमन को मारने का प्लान बनाया। वह उस पर नजर रखने लगा। मौके की तलाश में था। 25 सितंबर को उसने सुमन को बच्चों के साथ पैदल जाते देखा। पैदल जाता देखकर कार से किया महिला का पीछा उसने तुरंत अपनी ओमरी कार निकाली और पीछा करना शुरू कर दिया। सुनसान जगह देखकर चंदाई गांव के पास लिंक मार्ग पर उसने सुमन पर कार चढ़ा दी और भाग गया। सुमन के साथ मौजूद बच्चों ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। पुलिस ने पूछताछ में बच्चों ने वारदात की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी के शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई:शिव मंदिर में लकड़ी की चिता बनाकर आग लगाई; धुआं उठा तो पता चला यूपी के शाहजहांपुर में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही लकड़ी की चिता बनाकर शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे गांव वाले मंदिर से धुआं उठता देखकर पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था। दूसरा शव जलकर कंकाल बन चुका था। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User