हरदोई में डीएम-सीडीओ की मौजूदगी में बुजुर्गों का सम्मान:अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Oct 01, 2026 - 17:09
0
हरदोई में डीएम-सीडीओ की मौजूदगी में बुजुर्गों का सम्मान:अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
हरदोई में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद में बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सेहत को समर्पित दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 'वयोश्रेष्ठ मन्दिरम्' (वृद्धाश्रम), अल्लीपुर में आयोजित भव्य समारोह में डीएम राहुल पांडे और मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्यडवाल ने स्वयं उपस्थित रहकर बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों को फूल-मालाओं, अंगवस्त्रों और उपहारों के साथ भावभीना सम्मान दिया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार की दोपहर 1:15 बजे आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित ​समारोह के दौरान जब प्रशासनिक अधिकारियों ने बुजुर्गों का हालचाल जाना, तो उनके चेहरों पर एक अनूठी संतुष्टि और अपनेपन की चमक साफ झलक रही थी। डीएम ने बुजुर्गों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ही एक समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है। प्रशासन की ओर से उन्होंने बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का पूरा भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहीं मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्यडवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करना और उन्हें अपनापन देना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया तथा बुजुर्गों को वस्त्र, मिष्ठान और फल वितरित किए, जिससे पूरा माहौल आत्मीयता से भर गया। संस्थान के निदेशक डॉ. शीर्षन्दु शील त्रिवेदी विपिन ने सभी का स्वागत किया। ​इसी क्रम में, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 'राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम'(NPHCE) के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 107वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. आदित्य झींगरन, डॉ. शेर सिंह, डॉ. राखी सिंह के मार्गदर्शन में डॉक्टरों ने बुजुर्ग मरीजों की जांच की और उन्हें गठिया, मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां और जीवनशैली में सुधार के तरीके बताए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User