माइनर में डूबा युवक, 22घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग:हरदोई में पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Oct 01, 2026 - 17:09
0
माइनर में डूबा युवक, 22घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग:हरदोई में पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
हरदोई के सुरसा क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के पास माइनर में डूबे 22 वर्षीय युवक सचिन की 22 घंटे बाद भी तलाश जारी है। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की टीम माइनर में उतरकर युवक को खोज रही है। तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। माइनर किनारे मिली बाइक और कपड़े मन्नापुरवा निवासी सचिन पुत्र प्रभु दयाल बाइक से तुर्तीपुर आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसने माइनर के पास बाइक खड़ी की और कपड़े उतारने के बाद पानी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद उसके डूबने की जानकारी हुई। मौके पर उसकी बाइक और कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। तेज बहाव के चलते तलाश में दिक्कत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। माइनर में पानी का बहाव तेज होने के कारण गोताखोरों को तलाशी लेने में परेशानी हो रही है। टीम अलग-अलग स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है। करीब 22 घंटे बीतने के बाद भी सचिन का कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार को बेटे के मिलने का इंतजार सचिन पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके माता-पिता बाहर मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को अब भी सचिन के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है। नशे की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं स्थानीय लोगों ने सचिन के नशे में होने की बात कही है, लेकिन इसकी पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान युवक की तलाश पर है और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User