हापुड़ में डीएम ने सड़कों का लिया जायजा:अतिक्रमण और गंदगी पर जताई नाराजगी, 10 करोड़ के विकास प्रस्ताव शासन को भेजे
हापुड़ शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए डीएम कविता मीना ने सोमवार शाम करीब 4 बजे सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोल मार्केट से पक्का बाग तक पैदल जायजा लिया और अतिक्रमण, गंदगी व सड़क व्यवस्था में कमियां मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त, साफ और व्यवस्थित रहनी चाहिए। शहीद स्मारक पर गंदगी देख नाराज हुईं डीएम डीएम ने गोल मार्केट स्थित शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। यहां अतिक्रमण और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए स्टील रेलिंग, पत्थर और आकर्षक लाइटिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मारक के आसपास सीमेंट वाली सड़क बनाने और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने को कहा। अधिकारियों को काम की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सड़क के बीच कूड़ेदान रखने पर जताई नाराजगी पक्का बाग में सड़क के बीच रखे कूड़ेदान देखकर डीएम ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कूड़ेदान सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं। शहर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चौराहे पर अतिक्रमण को लेकर भी अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जलभराव दूर करने और सड़क निर्माण पर जोर निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वर्ग आश्रम रोड और एलएन रोड का भी जायजा लिया। उन्होंने एलएन रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान कराने और सड़क निर्माण समेत अन्य मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। 10 करोड़ के विकास प्रस्ताव शासन को भेजे ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि नवयुग योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इनमें सड़क निर्माण, जलभराव से निजात और शहर की अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े काम शामिल हैं। डीएम ने कहा कि शहर में विकास कार्य कराते समय गुणवत्ता के साथ लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन का फोकस सड़कों को बेहतर बनाने, जलभराव दूर करने, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और शहर को व्यवस्थित बनाने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)