हापुड़ में खाली प्लॉट में मिली भगवान की मूर्ति:हिंदू रक्षा दल ने विरोध जताया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की

Sep 28, 2026 - 18:46
0
हापुड़ में खाली प्लॉट में मिली भगवान की मूर्ति:हिंदू रक्षा दल ने विरोध जताया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
हापुड़ के गढ़ रोड पर एलएन स्कूल के पास एक खाली प्लॉट में भगवान की मूर्ति मिली है। इस घटना के बाद हिंदू रक्षा दल ने विरोध जताया है। संगठन ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में मूर्ति देखी और इसकी सूचना हिंदू रक्षा दल को दी। संगठन का आरोप है कि मूर्तिकारों की लापरवाही के कारण मूर्ति को खुले में फेंक दिया गया। खबर मिलने पर हिंदू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मूर्ति को खुले में रखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से लोगों की धार्मिक भावनाएं दुख सकती हैं। आकाश बैनीवाल ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User