हापुड़ में श्रीमद्भागवत कथा का हवन-भंडारे के साथ समापन:पितृपक्ष में 7 दिन चली कथा में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
हापुड़ के गांधी विहार स्थित सर्व हितकारी मां भगवती मंदिर में पितृपक्ष के दौरान सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को हुआ। यह धार्मिक कार्यक्रम भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में हवन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक पंडित मोहित भारद्वाज ने सात दिनों तक भगवान की महिमा और पितृपक्ष में भागवत कथा का महत्व बताया। समापन पर विधि-विधान से हवन हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पंडित मोहित भारद्वाज ने कहा कि हापुड़ में महासभा का मुख्यालय होना गौरव की बात है। उन्होंने महासभा के अध्यक्ष पंडित केसी पाण्डेय के प्रयासों की सराहना की और धर्म-संस्कृति संरक्षण में सहयोग की अपील की। महासभा ने पंडित मोहित भारद्वाज और सहयोगियों को सम्मानित किया। महासभा के प्रचार मंत्री पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री ने सभी का आभार जताया। समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)