कानपुर देहात में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव:घर की छत पर कपड़े के फंदा लगाया, पुलिस जांच में जुटी

Oct 09, 2026 - 12:13
0
कानपुर देहात में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव:घर की छत पर कपड़े के फंदा लगाया, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सरवन खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सुबह करीब 8:18 बजे सामने आई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरवन खेड़ा निवासी राजाराम (60 वर्ष) पुत्र रामनाथ ने अपने घर की छत पर लगी बल्ली के सहारे कपड़े का फंदा बनाकर खुदकुशी की। घटना का पता चलते ही उनके बेटे रघुनाथ सोनकर ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। मृतक राजाराम के परिवार में पांच बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से तीन बेटों और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अभिषेक सिंह चौहान फॉरेंसिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। कानून-व्यवस्था सामान्य, पोस्टमार्टम की तैयारी पुलिस प्रशासन ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। पंचनामे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User