हाथरस के 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला मातृ वंदना योजना:गर्भवती-धात्री महिलाओं का कराया पंजीकरण; सांसद ने की पोषण पर ध्यान देने की अपील

Sep 28, 2026 - 16:20
0
हाथरस के 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला मातृ वंदना योजना:गर्भवती-धात्री महिलाओं का कराया पंजीकरण; सांसद ने की पोषण पर ध्यान देने की अपील
हाथरस में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पंजीकृत पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं का पंजीकरण कराया। योजना का उद्देश्य गर्भवती और धात्री महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना है। तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत महमूदपुर बरसे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद अनूप प्रधान ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण पर ध्यान देने की अपील सांसद अनूप प्रधान ने गर्भवती महिलाओं से गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती और धात्री महिलाओं का लगातार गृह भ्रमण करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें जरूरी सलाह और मदद उपलब्ध कराएं। पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम में सांसद ने पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं और प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुपोषित परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी मजबूत करने और स्वस्थ एवं सुपोषित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User