नोएडा बस अग्निकांड के बाद वैश्य महासम्मेलन ने सौंपा ज्ञापन:मृतकों के परिजनों को सहायता और वाहनों की फिटनेस जांच की मांग

Sep 28, 2026 - 16:20
0
नोएडा बस अग्निकांड के बाद वैश्य महासम्मेलन ने सौंपा ज्ञापन:मृतकों के परिजनों को सहायता और वाहनों की फिटनेस जांच की मांग
नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर राज कल्पना ट्रेवल्स की बस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद महोबा में भी वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। हादसे में महोबा के चरखारी निवासी भाजपा नेता नीरज गुप्ता की पत्नी और बेटे समेत कई लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता देने के साथ जिले में वाहनों की विशेष फिटनेस जांच समेत सात सूत्रीय मांगें रखीं। स्कूल बस से टैक्सी-ऑटो तक फिटनेस जांच की मांग जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अनुज सोनी और प्रदेश महामंत्री शिवकुमार सोनी समेत पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जिले में संचालित सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बसों, टैक्सी, ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों की विशेष फिटनेस जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। ब्रेक, टायर और वायरिंग की तकनीकी जांच हो ज्ञापन में वाहनों के ब्रेक, टायर, इंजन, वायरिंग, बैटरी और ईंधन प्रणाली की तकनीकी जांच अनिवार्य कराने की मांग की गई है। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन द्वार समेत सभी सुरक्षा उपकरणों की भी जांच कराने को कहा गया है, ताकि तकनीकी खामी के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके। बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई संगठन ने बिना परमिट, फिटनेस और बीमा के संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर रोक लगाने और वाहनों में ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन पर सख्ती बरतने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। परिवहन विभाग-पुलिस की संयुक्त टीम से अभियान की मांग अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर नियमित फिटनेस अभियान चलाने की मांग की। संगठन ने कहा कि व्यावसायिक और सार्वजनिक वाहनों की समय-समय पर जांच होने से सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता की मांग संगठन ने यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों को उचित सहायता राशि देने की मांग की। महोबा के चरखारी निवासी नीरज गुप्ता की पत्नी और बेटे की मौत के बाद जिले में भी इस हादसे को लेकर चिंता और आक्रोश है। संगठन ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए परिवहन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User