हमीरपुर-जालौन मार्ग पर जगह-जगह दरारें:गड्ढों से सफर मुश्किल, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Nov 18, 2026 - 09:21
0
हमीरपुर-जालौन मार्ग पर जगह-जगह दरारें:गड्ढों से सफर मुश्किल, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
हमीरपुर और जालौन को जोड़ने वाले करीब 55 किलोमीटर लंबे फोरलेन संपर्क मार्ग पर कई जगह दरारें और गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को सफर में परेशानी हो रही है। शीतलपुर के पास सड़क में 4 से 8 इंच चौड़ी और करीब 3 फीट गहरी दरारें पड़ गई हैं। कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे भी हैं। सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है और कुछ जगह गड्ढों से सड़क का स्वरूप बिगड़ गया है। वाहनों के टकराने का खतरा हमीरपुर से कुरारा के बीच कई जगह सड़क की हालत खराब है। गड्ढों से बचने की कोशिश में बाइक सवार संतुलन खो बैठते हैं। वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा रहता है। स्थानीय स्तर पर सड़क की दरारों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम नहीं हुआ है। समय पर मरम्मत नहीं हुई तो इस मार्ग पर हादसे हो सकते हैं। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सड़क की खराब हालत और दरारों का मामला संज्ञान में लिया जाएगा। मार्ग का निरीक्षण कराया जाएगा और जहां जरूरत होगी, वहां मरम्मत के निर्देश दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User