बिना ओटीपी खाते से 96 हजार रुपये निकले:बस्ती में भेलवल निवासी के पंजाब नेशनल बैंक खाते से रकम निकली, नगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में भेलवल निवासी अमरेन्द्र कुमार सिंह के बैंक खाते से बिना ओटीपी, कॉल या लिंक पर क्लिक किए 96 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
अमरेन्द्र कुमार सिंह का खाता पंजाब नेशनल बैंक की कलवारी शाखा में है। उनकी शिकायत के मुताबिक, 12 नवंबर 2026 को शाम 7:57 बजे खाते से 50 हजार रुपये और एक मिनट बाद 46 हजार रुपये निकाले गए।
अमरेन्द्र ने बताया कि इस दौरान उन्हें कोई ओटीपी नहीं मिला और न ही कोई संदिग्ध कॉल आई या लिंक मिला।
उन्होंने घटना की जानकारी मिलने पर बैंक और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। इसके बाद 17 नवंबर 2026 को नगर थाने में लिखित शिकायत दी।
शिकायत और लेन-देन की रसीद व साइबर पोर्टल की पावती के आधार पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2:42 बजे मामला दर्ज किया। जांच निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस डिजिटल जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)