फतेहपुर के कब्रिस्तान में पेड़ पर लटका मिला शव:जमीन पर टिके थे दोनों पैर, हत्या की आशंका

Nov 18, 2026 - 09:05
0
फतेहपुर के कब्रिस्तान में पेड़ पर लटका मिला शव:जमीन पर टिके थे दोनों पैर, हत्या की आशंका
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित आनंदेश्वर कब्रिस्तान में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक के दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह ग्रामीणों ने देखा शव मृतक की पहचान लव धारा निवासी वासदेव पुजवा (50) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। जमीन पर टिके थे दोनों पैर ग्रामीणों के मुताबिक, व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ था, लेकिन उसके दोनों पैर जमीन पर टिके थे। इस स्थिति को देखते हुए घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User