संभल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंचा:तीन दिन में 4 डिग्री गिरा पारा; ग्रामीण इलाकों में कोहरा, शहर और हाईवे पर राहत

Nov 18, 2026 - 08:31
0
संभल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंचा:तीन दिन में 4 डिग्री गिरा पारा; ग्रामीण इलाकों में कोहरा, शहर और हाईवे पर राहत
संभल में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन में पारा 4 डिग्री गिरा है। ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा, जबकि शहर और हाईवे पर लोगों को कोहरे से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। बुधवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को तापमान 4 डिग्री गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। ठंडी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का अलर्ट जारी किया था। बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था, जो बुधवार को 13 डिग्री दर्ज हुआ। खबर के मुताबिक, तीन दिन पहले बारिश के बाद मौसम बदला। संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गंवा, रजपुरा, गुन्नौर, सिरसी और नरौली समेत शहरी इलाकों में मौसम साफ रहा। असमोली, पंवासा, जुनावई और बनियाखेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में सुबह 7:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने हल्की धुंध देखी। ग्रामीण गोपाल सिंह ने बताया कि शाम होते ही गांवों में ठंड शुरू हो जाती है। उनके मुताबिक, सुबह 7 बजे तक कोहरा था और ठंड पड़ रही थी। संभल के निवासी नरेश कुमार ने कहा कि दो दिन से मौसम ठीक है और कोहरा नहीं है, लेकिन ठंडक है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 237 दर्ज किया गया, जिसे खराब श्रेणी में रखा गया है। इस साल संभल में सामान्य से 102% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। 15 नवंबर को संभल शहर में 40 मिनट के दौरान 2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User