मोबाइल गिरा, निजी वीडियो पर कब्जा कर 50 हजार मांगे:अलीगढ़ में धमकी के बाद टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर किया वायरल, FIR
सड़क पर गिरा मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति के हाथ लगा तो उसने उसकी निजता को ही हथियार बना लिया। मोबाइल में मौजूद महिला का निजी वीडियो हासिल कर आरोपी ने उसे वायरल करने की धमकी दी। 50 हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं मिलने पर वीडियो को टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर बन्नादेवी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सूत मिल से रेलवे रोड के बीच गिरा था फोन आईटीआई रोड स्थित मुश्ताक नगर निवासी रेशमा चौहान के मुताबिक, 22 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे वह सूत मिल से रेलवे रोड की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गया। आरोप है कि उसने मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए उसमें मौजूद निजी वीडियो हासिल कर लिया। 50 हजार नहीं दिए तो वायरल करने की दी धमकी आरोपी ने संदिग्ध मोबाइल नंबर से कॉल और मैसेज कर महिला को धमकाना शुरू कर दिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये मांगे। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने निजी वीडियो टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इससे महिला की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। तीन महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा पीड़िता की शिकायत पर बन्नादेवी थाने में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मामले की विवेचना निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)