होटल में धुएं के गुबार ने पकड़वाया हुक्काबार:प्रयागराज में होटल की तीसरे फ्लाेर पर छापे में 8 हुक्का सेट, 7 चिलम- पाइप और टोबैको बरामद

Sep 28, 2026 - 11:58
0
होटल में धुएं के गुबार ने पकड़वाया हुक्काबार:प्रयागराज में होटल की तीसरे फ्लाेर पर छापे में 8 हुक्का सेट, 7 चिलम- पाइप और टोबैको बरामद
प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में पत्रिका चौराहे के पास स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल पर हुक्का बार संचालित होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार रात छापा मारकर मौके से आठ हुक्का सेट, सात चिलम, सात हुक्के के पाइप और तंबाकू बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक ही हुक्का बार का संचालन कर रहा था। 27 सितंबर की रात सिविल लाइंस थाने की टीम पत्रिका चौराहे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पत्रिका चौराहे के पास स्थित द ग्रेट होटल की तीसरी मंजिल पर हुक्का बार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रामाश्रय यादव म टीम होटल में पहुंचे। तीसरी मंजिल पर कमरों से निकल रहा था धुआं पुलिस टीम जब होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो वहां बने केबिन और कमरे से काफी धुआं निकल रहा था। पुलिस के मुताबिक, टीम के आवाज देने पर एक युवक बाहर आया। उससे हुक्का चलने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह हुक्का बंद करने वाला ही था, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ देर पहले ग्राहक आए थे और हुक्का पीकर चले गए। पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद युवक ने अपना नाम अब्दुल कादिर (26) पुत्र मुख्तार अहमद निवासी सुल्तानपुर भावा, थाना खुल्दाबाद बताया। बोला- मैं ही हुक्का बार चलाता हूं पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में अब्दुल कादिर ने बताया कि वह जीवनयापन के लिए हुक्का बार का संचालन करता है। पुलिस ने जब हुक्का बार संचालन से संबंधित लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 8 हुक्का सेट के बेस, 7 चिलम, 7 हुक्का पाइप और तंबाकू के दो पैकेट बरामद किए। इनमें एक पैकेट बंद और दूसरा खुला हुआ था। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। दरोगा ने दर्ज कराई FIR पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर हुक्का बार का संचालन किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। अब्दुल कादिर को रात करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User