राकेश टिकैत बोले- BJP विपक्ष के कैंडिडेट् को दबाएगी:बागपत में कहा- 2027 में सरकारी तंत्र से चुनाव जीतेगी, किसान पुराने वाहन सरकार को नहीं देंगे
किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2027 के चुनाव में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करके विपक्ष के मजबूत उम्मीदवारों को दबाने का काम करेगी। टिकैत ने दावा किया कि बीजेपी इस बार नए तरीके से काम करेगी। वह अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के पर्चे उठाकर चुनाव जीतेगी। उन्होंने पिछली बार के चुनाव पर भी सवाल उठाए, जहां जीते हुए उम्मीदवारों को हराकर दिखावा किया गया। पुराने वाहनों पर हो रही कार्रवाई को लेकर टिकैत ने कहा कि यह गलत है। किसान अपने पुराने वाहन सरकार को नहीं देंगे, बल्कि उन्हें जलाने का काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने लोगों से ऐसी घटना न करने की अपील भी की। राकेश टिकैत शुक्रवार की सुबह बागपत के बड़ौत में खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और कहा कि किसान परिवार उनके साथ है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उनके साथ मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)