हरदोई की महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक ने जीता रजत पदक:74वीं यूपी पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर में लखनऊ जोन से खेलकर दूसरा स्थान हासिल किया

Sep 29, 2026 - 17:25
0
हरदोई की महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक ने जीता रजत पदक:74वीं यूपी पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर में लखनऊ जोन से खेलकर दूसरा स्थान हासिल किया
हरदोई में तैनात महिला कांस्टेबल अंकिता पाठक ने गौतमबुद्धनगर में हुई 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में लखनऊ जोन की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में हरदोई की अंकिता पाठक ने टीम के लिए हिस्सा लिया। टीम ने फाइनल तक जगह बनाई और उपविजेता रही। अंकिता पाठक के इस प्रदर्शन पर हरदोई पुलिस अधिकारियों ने उनकी तारीफ की। अंकिता पाठक को प्रोत्साहित किया गया 29 सितंबर मंगलवार को शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अंकिता पाठक को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अंकिता के खेल प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी के साथ खेलों में हिस्सा लेने से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने अंकिता पाठक को शुभकामनाएं भी दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User