हरदोई में आठ विधानसभा सीट जीतने का भाजपा का संकल्प:प्रदेश महामंत्री दिलीप ने हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने की अपील की

Nov 19, 2026 - 17:46
0
हरदोई में आठ विधानसभा सीट जीतने का भाजपा का संकल्प:प्रदेश महामंत्री दिलीप ने हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने की अपील की
हरदोई में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी आठ सीटें जीतने का संकल्प लिया गया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन समेत विधायकों ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। मतदाता सूची और बूथ प्रबंधन पर चर्चा बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। विपक्ष की नीतियों के मुकाबले सरकार के सुशासन और अंत्योदय से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन, सहनशीलता, सरलता और देशहित के प्रति प्रतिबद्धता से जीते जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में 'राधे-राधे कमल खिला दें' का नारा भी लगाया गया। एसआईआर अभियान की समीक्षा के दौरान दिलीप पटेल ने छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने और हर पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जातियों में बांटने और तुष्टिकरण की सोच से समग्र विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार में रोजगार की कमी थी और अपराध हावी थे। उनके मुताबिक, मौजूदा सरकार अपने काम, सुशासन और अपराध व माफिया मुक्त प्रदेश के दम पर फिर सरकार बनाएगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमल सिंह ने मतदाता सूची की शुद्धता और बूथ स्तर पर सजगता को चुनावी तैयारी का आधार बताया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने घर-घर संपर्क और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में विधायक रामपाल वर्मा, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, अल्का अर्कवंशी, प्रभाष कुमार, आशीष सिंह आशू, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, रामबहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, विद्याराम वर्मा, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत और जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User