इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां 19 सीटों पर आगे, नेतन्याहू ने इन पर वोट चोरी का आरोप लगाया

Oct 29, 2026 - 00:16
0
इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां 19 सीटों पर आगे, नेतन्याहू ने इन पर वोट चोरी का आरोप लगाया
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 85.6% वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं। सरकार बनाने के लिए संसद की 120 सीटों में से कम से कम 61 सीटें जरूरी हैं। इस बीच नेतन्याहू की पार्टी लिकुड ने अरब पार्टियों पर चुनाव में वोट चोरी और धांधली करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने पुलिस, आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट और केंद्रीय चुनाव समिति से मामले की जांच करने की मांग की है। हालांकि, ये आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User