स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; हादसे के बाद रेल सर्विस रोकी गई

Oct 28, 2026 - 15:14
0
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; हादसे के बाद रेल सर्विस रोकी गई
स्पेन में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। स्पैनिश मीडिया के मुताबिक, हादसे में 39 लोगों की मौत की खबर हैं। इसके बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई। रेल ऑपरेटर ने बताया कि दोनों ट्रेनों की टक्कर पीछे से हुई। हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुआ। स्पेनिश अखबार एल पाइस के मुताबिक, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमें पहुंची हैं। विपरीत दिशा से आ रही ट्रेनें टकराईं एक ट्रेन सुबह 8 बजे मैड्रिड से सेविल के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान दूसरी ट्रेन विपरीत दिशा से आ रही थी। रेल नेटवर्क चलाने वाली कंपनी एडिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए घायलों की व्यवस्था भी की जा रही है। टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है। 10 महीने में दूसरा बड़ा हादसा स्पेन में यह हादसा जनवरी में हुए ट्रेन हादसे के बाद हुआ है। उस हादसे में अंदालूसिया के अदामुज के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गई थीं। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। यह स्पेन की हाई-स्पीड रेल लाइन पर हुई पहली बड़ी ट्रेन दुर्घटना थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User