लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर
लखनऊ के अलीगंज स्थित केंद्रीय भवन के पास बुधवार रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया ग्रुप में सूचना चलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मड़ियांव के विष्णु विहार कॉलोनी निवासी अनुराग शुक्ला पुत्र सुखदेव शुक्ला घायल हुए हैं। उन्हें पहले भाऊराव देवरस अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया घटना बुधवार रात करीब 10:43 बजे की है। अनुराग केंद्रीय भवन के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर खड़े थे। तभी उन्हें पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनके हाथ से खून निकल रहा था। उन्हें आशंका हुई कि किसी ने फायरिंग की है। सूचना पर अलीगंज पुलिस के साथ एसीपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल अनुराग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत सामान्य है। फिलहाल अनुराग को यह जानकारी नहीं है कि उन्हें किसने और कैसे घायल किया। पुलिस घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)