कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल DIG से मिला:हापुड़ में कांग्रेस नेता का गला दबाने के आरोप पर जांच की मांग,

Sep 29, 2026 - 17:58
0
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल DIG से मिला:हापुड़ में कांग्रेस नेता का गला दबाने के आरोप पर जांच की मांग,
हापुड़। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी पर कांग्रेस नेता नरेश कुमार भाटी (जाटव) का कथित तौर पर गला दबाने का आरोप लगा है। इस मामले में मंगलवार शाम 4 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ में DIG कलानिधि नैथानी से मिला। कांग्रेस नेताओं ने DIG से मांग की है कि घटना के समय सादे कपड़ों में मौजूद उस पुलिसकर्मी की तुरंत पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसी बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। आरोप है कि इसी घटनाक्रम में सादा कपड़ों में मौजूद एक पुलिस कर्मी ने नरेश भाटी के साथ कथित तौर पर गला दबाने की कोशिश की। कांग्रेस शहराध्यक्ष इरफान अहमद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उपलब्ध वीडियो और फोटो फुटेज की जांच कर घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट की जाए। DIG कलानिधि नैथानी ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान हेमंत प्रधान, डॉ. शोयब, यशपाल ढील्लौर, अफजाल अड़ती, खुशनूद अली, अली मुर्तजा और यामीन भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User