जालौन में 50 पुलिसकर्मियों के तबादले:3 महिला SI समेत 34 दरोगा इधर से उधर, तत्काल तैनाती के निर्देश

Oct 01, 2026 - 12:43
0
जालौन में 50 पुलिसकर्मियों के तबादले:3 महिला SI समेत 34 दरोगा इधर से उधर, तत्काल तैनाती के निर्देश
आगामी त्योहारों को देखते हुए जालौन जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 34 पुरुष उपनिरीक्षकों, तीन महिला उपनिरीक्षकों, पांच महिला हेड कांस्टेबल और आठ महिला कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासतौर पर महिला पुलिसकर्मियों की नई तैनाती से थानों में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के निस्तारण और महिला डेस्क की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण और थानों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखना है। चौकी प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी को चौकी प्रभारी मंडी, कोतवाली उरई से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी बल्लभ नगर, कोतवाली उरई बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी तिलक नगर से हटाकर चौकी प्रभारी मंडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन से थानों में भेजे गए उपनिरीक्षक पुलिस लाइन से इदरीस अहमद को डकोर, सुरेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी तिलक नगर, उदयपाल सिंह को कदौरा, अकील अहमद और महिपाल सिंह को कालपी, जितेंद्र सिंह को आटा, अवधेश सिंह और बृजमोहन को कोंच, बृजकिशोर व विशुन दयाल (विशुनी यादव) को नदीगांव भेजा गया है। इसी क्रम में रामजी सिंह व डोरीलाल को रेंढ़र, श्यामवीर सिंह को गोहन, शफीक अहमद व मेघ सिंह को जालौन, कमलेश कुमार व राम सिंह को एट, चरन सिंह, दिनेश कुमार व राकेश कुमार को माधोगढ़, उमेश तिवारी को कोंच, कौशलेन्द्र सिंह को चुर्खी, सुनील कुमार, योगेश कुमार, नसीम हसन और अश्वनी कुमार को कोतवाली उरई में तैनाती दी गई है। इसके अलावा ओमप्रकाश यादव को कालपी, रामकुमार द्विवेदी को कुठौंद, दूसरे ओमप्रकाश यादव को महिला थाना, अजयपाल को कैलिया, रामविलास को रामपुरा और प्रेम बहादुर सिंह को जगम्मनपुर भेजा गया है। महिला पुलिसकर्मियों की भी नई तैनाती महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। महिला उपनिरीक्षक अनीता देवी को कोतवाली उरई, प्रियंका देवी को माधोगढ़ और सन्नो देवी को जालौन में तैनाती दी गई है। वहीं महिला हेड कांस्टेबलों में ममता देवी को डकोर, अर्चना राजपूत को रैढर, कुमारी राजबेटी को कुठौंद, मंजू देवी यादव को कैलिया और राधा राजपूत को रामपुरा भेजा गया है। महिला कांस्टेबलों में प्रांजल पटेल को चुर्खी, रीता शाक्य को माधोगढ़, भारती चौहान और पिंकी यादव को कोंच, मधु को कोटरा, रिंकी को गोहन, संजीला त्यागी को एट और आरती यादव को सिरसी कलार में नई तैनाती मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानांतरण के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने से थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली में बदलाव आएगा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल की नई तैनाती के जरिए सुरक्षा व्यवस्था, महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User