मुजफ्फरनगर में 'त्वं ही दुर्गा' गोष्ठी आयोजित:एसपी क्राइम ने छात्राओं को आत्मरक्षा व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा छात्राओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'त्वं ही दुर्गा' गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल, मीरापुर विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल और मनरेगा लोकपाल नीरज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मिशन साहसी व नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत कॉलेज की छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी फोन कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज और अन्य माध्यमों से लोगों को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अनजान व्यक्तियों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)