जानलेवा हमले के 6 दिन बाद भी 8 आरोपी फरार:गोंडा में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, पीड़ित परिवार ने जताया जान का खतरा

Oct 01, 2026 - 12:43
0
जानलेवा हमले के 6 दिन बाद भी 8 आरोपी फरार:गोंडा में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, पीड़ित परिवार ने जताया जान का खतरा
गोंडा में अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा के भाई सत्यम मिश्रा पर बीते 25 अक्टूबर को जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी घटना के 6 दिन बीत जाने के बावजूद भी आज गुरुवार सुबह 11 बजे तक भी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपी सुरेंद्र ओझा,देवेंद्र ओझा,अनिल ओझा और 5 अज्ञात आरोपी 6 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजनों को लगातार डर सता रहा है परिवार के लोग पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फरार तीन नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल देखा जा रहा रिश्तेदारों के यहां परिचितों के यहां छापेमारी की जा रही है मोबाइल कॉल डिटेल देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ केजीएमयू से उपचार कराने के बाद अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा के भाई सत्यम मिश्रा को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जहां वह अपने घर पहुंच चुके हैं। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नगर कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भी नगर कोतवाली पुलिस इस पूरी घटना को लेकर के गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर के बीते दिनों कई पत्रकार संगठन और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके डीएम,कमिश्नरी, एसपीओ और डीआईजी को ज्ञापन भी दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकिन ज्ञापन देने के बावजूद भी नगरकोट वाली पुलिस अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है घायल सत्यम मिश्रा ने कहा कि लगातार मेरे परिवार पर खतरा बना हुआ है मैं पुलिस से निष्पक्ष जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करता हूं। जान का खतरा बना हुआ है मेरे भाई कचहरी वकालत करने जाते हैं उनकी भी जान का खतरा बना हुआ है मैं भी समाज के मुद्दों को उठता हूं मुझे भी लगातार खतरा बना हुआ है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ताबड़तोड़ हमारी छापेमारी भी चल रही है लेकिन आरोपियों का मोबाइल फोन बंद है वह फरार है सर्विलांस पुलिस टीम को भी लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User