सीसीटीवी फुटेज लीक करने पर SOG चालक निलंबित:लखीमपुर के चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षिका की हत्या की जांच से जुड़ा था मामला

Oct 01, 2026 - 11:37
0
सीसीटीवी फुटेज लीक करने पर SOG चालक निलंबित:लखीमपुर के चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षिका की हत्या की जांच से जुड़ा था मामला
लखीमपुर में चिल्ड्रन एकेडमी की शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने एसओजी के चालक संजय कुमार को निलंबित किया है। जांच में सामने आया कि उसने यह फुटेज एक परिचित युवक तक पहुंचाया था। शिक्षिका निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या हुई थी, जिसके बाद आरोपी सऊद ने भी खुद को गोली मार ली। पुलिस ने जांच के लिए स्कूल के सीसीटीवी डीवीआर को अपने पास लिया था। बाद में हत्या से संबंधित यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जांच में एसओजी चालक संजय कुमार पर फुटेज उपलब्ध कराने का आरोप लगा। उसने यह वीडियो अपने परिचित युवक को दिया था। पुलिस के मुताबिक, जांच से संबंधित संवेदनशील फुटेज बिना अनुमति साझा करना अनुशासनहीनता है। इसी आधार पर एसएसपी ने संजय कुमार को निलंबित किया है। पुलिस अब फुटेज को आगे फैलाने वाले लोगों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User