जालौन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं, झांसी जाते समय कालपी में रुकी

Nov 18, 2026 - 15:11
0
जालौन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं, झांसी जाते समय कालपी में रुकी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा का बुधवार दोपहर जालौन के कालपी में स्वागत किया गया। वह झांसी में होने वाली बैठक में शामिल होने जा रही थीं। दुर्गा मंदिर चौराहे पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और नारे लगाए। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर कालपी की सीमा में उनका काफिला पहुंचा तो सड़क किनारे कतार में खड़े कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़े बजाए गए और गेंदे व गुलाब के फूलों की मालाएं पहनाई गईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भी स्वागत में हिस्सा लिया। स्वागत कार्यक्रम में राठ के पूर्व विधायक और बुंदेलखंड प्रभारी गयादीन अनुरागी, कालपी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक आदित्य नगाइच, कालपी नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार, मोहनलाल श्रीवास और राहुल प्रजापति मौजूद रहे। इनके अलावा कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का आभार जताया आराधना मिश्रा ने स्वागत और स्नेह के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम के बाद उनका काफिला झांसी में प्रस्तावित बैठक के लिए रवाना हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User