जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 'दस्तक' शुरू:MLC ने कहा- अधिकारी कड़ी निगरानी करें, लापरवाही न हो

Oct 01, 2026 - 16:51
0
जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 'दस्तक' शुरू:MLC ने कहा- अधिकारी कड़ी निगरानी करें, लापरवाही न हो
जौनपुर में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान 'दस्तक' शुरू हुआ। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने टीबी चिकित्सालय परिसर से इसे हरी झंडी दिखाई। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत शपथ ग्रहण और एक जागरूकता रैली से हुई। रैली में पोस्टर और पैम्फलेट बांटे गए, जिनमें "जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां" जैसे नारे शामिल थे। एमएलसी प्रिंशू ने अधिकारियों को अभियान को अच्छी तरह से चलाने और सभी गतिविधियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया। इस अभियान में पंचायती राज, नगर विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन और कृषि विभाग शामिल हैं। इनका मकसद साफ-सफाई, जल निकासी और फॉगिंग जैसे कामों से लोगों को संचारी रोगों से बचाव, जांच और इलाज के बारे में जागरूक करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User