मऊ में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:CCTV में कैद हुआ हादसा, टक्कर के बाद 10 मीटर दूर गिरे बाइक सवार, दो घायल

Oct 01, 2026 - 14:39
0
मऊ में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:CCTV में कैद हुआ हादसा, टक्कर के बाद 10 मीटर दूर गिरे बाइक सवार, दो घायल
मऊ में जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित बसनहीं पुल के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार अभयजीत सिंह उर्फ गब्बू सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दोनों दिशाओं से बाइक आती हैं और कुछ ही सेकेंड में दोनों की आमने-सामने टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, अभयजीत सिंह अपने साथी राजेश सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अभयजीत सिंह उर्फ गब्बू सिंह की मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का उपचार जारी है। पुलिस कर रही मामले की जांच हलधरपुर थानाध्यक्ष भगवानदास ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User