झांसी में हल्की बारिश, चल रहीं हवाएं:आज बिजली गिरने का यलो अलर्ट, 29℃ रहेगा टेम्परेचर
झांसी में शुक्रवार सुबह से मौसम बदल गया। सुबह हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जिले में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को झांसी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण पिछले दिनों की तुलना में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। गुरुवार को सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा तापमान इससे पहले गुरुवार को झांसी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण उमस बनी रही। शनिवार को भी यलो अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को भी झांसी में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)