मंत्री कपिल देव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी:हापुड़ में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंत्योदय के सिद्धांत पर जोर दिया

Sep 25, 2026 - 10:43
0
मंत्री कपिल देव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी:हापुड़ में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंत्योदय के सिद्धांत पर जोर दिया
हापुड़ में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए अंत्योदय के सिद्धांत और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण का विचार दिया था। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हम सभी को अंत्योदय का मंत्र दिया, जिसका मकसद अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा, "पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आज जयंती है। उन्होंने हम सबको अंत्योदय का एक मंत्र दिया, यानी अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उनके मार्गदर्शन पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करता हूं।" इस दौरान विकास अग्रवाल, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, अमित शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User