ओवरटेक करते समय कानपुर-झांसी हाईवे पर पलटा फ्यूल टैंकर:पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात प्रभावित, चालक-परिचालक घायल, VIDEO
कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर शनिवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जायका जंक्शन के सामने कानपुर से झांसी की ओर जा रहा फ्यूल टैंकर ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने टैंकर में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। टैंकर हाईवे पर आगे निकलने के लिए ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक और परिचालक घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया दोनों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए कानपुर-झांसी हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सड़क पर टैंकर पलटे होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में दो लोग घायल इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाईवे पर टैंकर के पलटने के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की तस्वीर और साफ हो गई है। भोगनीपुर कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह के मुताबिक, हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सड़क पर पलटे टैंकर को हटवाया कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर सड़क पर पलटे टैंकर को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर ओवरटेक करते समय टैंकर के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)