झांसी में PAC फॉलोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता की मौत के बाद नौकरी मिली थी, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाए थे परिजन
झांसी में जहर निगलने से PAC फॉलोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह ड्यूटी करके घर लौटा था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। डॉक्टर को जहर निगलने की बात बताई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र कृष्णा नगर कॉलोनी का है। पिता की नौकरी मिली थी मृतक का नाम राहुल कुमार वर्मा (28) पुत्र घनश्यामदास वर्मा था। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। राहुल की शादी लगभग 4 साल पहले खुशबू से हुई थी। उसका 3 साल का एक बेटा है। मृतक के फूफा हरगोविंद्र ने बताया- घनश्यामदास पीएसी में नौकरी करते थे। लगभग 10 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उनकी नौकरी बेटे राहुल को मिली थी। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर थाना के इंस्पेक्टर फूलसिंह ने बताया कि जहर निगलने से राहुल कुमार वर्मा की मौत हो गई। आज शाम को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में विसरा प्रिजर्व किया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)