झांसी में शिक्षक संघ की बैठक:शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा; स्कूल पहुंचने में 15 मिनट की देरी पर वेतन न काटने की मांग

Sep 30, 2026 - 18:38
0
झांसी में शिक्षक संघ की बैठक:शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा; स्कूल पहुंचने में 15 मिनट की देरी पर वेतन न काटने की मांग
झांसी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (UPPSS) की बामौर ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ोरी में संपन्न हुई। वरिष्ठ शिक्षक नेता चरन सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई और संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा और मुख्यमंत्री के वक्तव्य का हवाला देते हुए प्रमुखता से यह मांग उठाई गई कि यदि शिक्षक विद्यालय पहुंचने में 10-15 मिनट की देरी करते हैं, तो उन पर अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई न की जाए और न ही उनका वेतन काटा जाए। इसके अलावा, जिन शिक्षकों का जुलाई से सितंबर माह तक का चयन वेतनमान बकाया है, उसका विवरण तत्काल तैयार कर जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने का निर्णय लिया गया ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। साथ ही, एडी बेसिक के आदेशानुसार ब्लॉक स्तर पर प्रतिमाह 'अध्यापक समाधान दिवस' आयोजित करने पर भी सहमति बनी, जिसमें संघ का प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से शामिल रहेगा। बीआरसी (BRC) पर जमा कराई जाने वाली सभी सूचनाओं की रिसीविंग शिक्षकों को अनिवार्य रूप से दिए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष रवि पटेल ने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User